News

‘मैंने तो Kiss भी नहीं किया…’, ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन की आलोचनाओं पर यश ने तोड़ी चुप्पी

‘मैंने तो Kiss भी नहीं किया…’, ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन की आलोचनाओं पर यश ने तोड़ी चुप्पी

‘फिल्म ‘ टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर एक्टर यश लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. इसके एक्शन दृश्यों से लेकर इंटीमेट सीन ने भी काफी ध्यान खींचा है. मूवी में मुख्य भूमिकाओं में 5 एक्ट्रेस हैं. सबसे ज्यादा चर्चा तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी की हो रही है, क्योंकि दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ यश की केमिस्ट्री दिखाई गई है. इन ‘तबाही’ ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. अब इसी बीच आखिरकार एक्टर यश ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसे सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया है. इसे गीतू मोहनदास से निर्देशित किया है, जिसमें कियारा और तारा सुतारिया के अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और नयनतारा भी दमदार अंदाज में दिखाई देंगी.चलिए जान लेते हैं फिल्म के इंटीमेट दृश्यों को लेकर एक्टर यश का क्या कहना है.

इंटीमेट सीन पर क्या बोले यश?

एक्टर यश ने हाल ही में ‘आप की अदालत’ अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में फिल्माए गए इंटीमेट सीन की हो रही आलोचनाओं पर खुलकर बात की है. उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अश्लीलता (Vulgarity) गलत है. मैंने तो किस भी नहीं किया है. अगर आपने देखा होगा तो.”

इसके आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, “एक लाइन है वो हमको भी पता है. आपको एस्थेटिक तरीके से फिल्मांकन (Shoot) करना होता है और बाद में जो सीन अट्रैक्टिव लगता है न, यही सिनेमा का इंपैक्ट (असर) होता है. वो एक क्रिएटर की वॉइस (आवाज) होती है. ”

एक्टर यश ने ये भी बताया कि फिल्म एक खास उद्देश्य से बनाई गई है, जिसमें इमोशन का बहुत ही जरूरी रोल है. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद दर्शक फिल्म निर्माता के नजरिए को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाएंगे.

कब रिलीज होगी टॉक्सिक?

फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को वर्ल्ड वाइड अलग-अलग भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में यश का डबल रोल होगा. इसका निर्माण वेंकट के. नारायण के KVN प्रोडक्शंस और यश के प्रोडक्शन बैनर Monster Mind Creations ने मिलकर किया है.

रामायण में नजर आएंगे यश

‘टॉक्सिक’ यश की मोस्ट अवेटेड लीड रोल वाली मूवी है तो वहीं एक्टर इसी साल फिल्म ‘रामायण 1’ में भी नजर आने वाले हैं. वो इस मूवी में रावण का किरदार निभाएंगे. ट्रेलर में उनके रोल को फैंस ने काफी पसंद किया था. ये मूवी भारत में 8 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Yash: अपने सीनियर्स से बड़ा हो गया हूं शाहरुख खान की जीरो और KGF के क्लैश पर यश ने 7 साल बाद कही ये बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *