News

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर जीरो टॉलरेंस, लंगर-इफ्तार की FDA को देनी होगी जानकारी

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी. FDA ने फेस्टिव सीजन के लिए नया फूड सेफ्टी एक्शन प्लान और SOP जारी की है. महाप्रसाद, लंगर, इफ्तार या किसी भी बड़े आयोजन की जानकारी 7 दिन पहले FDA को देनी होगी. खाद्य सुरक्षा अधिकारी साफ सफाई और खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे. त्योहारों से पहले कच्चे माल, गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की जांच होगी, जबकि दौरान मिठाई दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट की रैंडम चेकिंग होगी. पिछले 3 महीनों में 37,604 नमूने लिए गए हैं. बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार पर सख्त कार्रवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *