टाइगर श्रॉफ मामले से जुड़ा बड़ा पर्दाफाश, रणबीर कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स के घर की हुई रेकी
बॉलीवुड में इन दिनों सेलिब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. वहीं हालिया पुलिस जांच में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि प्रसिद्ध अभिनेता रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास की भी रेकी की गई थी. ये मामला टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से जुड़ी जांच के दौरान सामने आया है, जिसमें पहले से ही सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों के घरों की रेकी होने की बात सामने आ चुकी थी. अब रणबीर कपूर का नाम भी इस सूची में जुड़ गया है, जिससे बॉलीवुड में भय का माहौल पैदा करने की कोशिशों का अंदेशा बढ़ गया है.
