News

स्वाद और पोषण से भरपूर तोरई वाला पास्ता, बिना गिल्ट खाएं! चीट डे के लिए है बेस्ट

स्वाद और पोषण से भरपूर तोरई वाला पास्ता, बिना गिल्ट खाएं! चीट डे के लिए है बेस्ट

तोरई की ग्रेवी वाला पास्ता फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए बेस्ट है. चीट डे पर आप ऐसा कुछ खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट लेकिन हेल्दी भी हो तो ये तोरई की ग्रेवी वाला पास्ता ट्राई करें. आर्टिकल में हर इनग्रेडिएंट की मात्रा के साथ ही स्टेप बाय स्टेप तोरई पास्ता की रेसिपी दी गई है. इस पास्ता को खाने के बाद आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे. चलिए देख लेते हैं इसकी रेसिपी.

क्रीमी पास्ता की बात करो तो लगता है कि इसमें चीज होगा या फिर ढेर सारी क्रीम पड़ी होगी, जिससे उसमें कैलोरी भी काफी ज्यादा होगी, लेकिन ऐसा नहीं है. आप बिना चीज, बिना क्रीम के भी स्वादिष्ट पास्ता बना सकते हैं जिसमें पोषण भी है. तो चलिए देख लीजिए रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स करें नोट

2 मीडियम साइज की तोरई, 2 चम्मच देसी घी, 1 बड़ा प्याज, 3-4 टमाटर, 100 ग्राम मखाने, 50 ग्राम काजू, 100 ग्राम पनीर, काली मिर्च 1 छोटा चम्मच, 1 चम्मच मिक्स हर्ब्स, 250 ग्राम पास्ता. नमक स्वाद के मुताबिक.

क्रीमी पास्ता की रेसिपी

  • सबसे पहले तोरई को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसी के साथ प्याज और टमाटर को भी मोटा-मोटा काट लेना है.
  • पैन में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें प्याज, टमाटर, तोरई, मखाना, काजू और थोड़ा सा पानी डालकर पकने के लिए रख दें.
  • दूसरे पैन में पानी उबालने के लिए रखें और इसमें थोड़े से सॉल्ट के साथ पास्ता नरम होने तक पकाएं.
  • टमाटर प्याज का ढक्कन खोलकर देखें अगर ये पक गए हो तो गैस ऑफ करके एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद आप सारी चीजें मिक्सर ग्राइंडर में डालें. इसमें पनीर भी एड करें और पीसकर अच्छी तरह पेस्ट बना लें.
    Healthy Pasta Recipe

    Image:Pexels

  • अब एक पैन में फिर से 1 चम्मच देसी घी डालकर पिघला लें और इसमें तैयार किया गया सॉस यानी प्याज, टमाटर, पनीर का पेस्ट डालें.
  • इसे अच्छी तरह से कुछ देर पकाएं, जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी एड करें ताकि ये पेस्ट सूखे नहीं क्रीमी ही रहे.
  • ग्रेवी जब पक जाए तो इसमें उबला हुआ पास्ता एड करें. इसी के साथ इसमें आपकी काली मिर्च, मिक्स हर्ब्स और स्वाद के मुताबिक नमक डालना.
  • सारी चीजें मिलाने के बाद पास्ता को गरमा गरम सर्व करें. खाते वक्त आपको पता ही नहीं चलेगा कि क्रीमी पास्ता में क्रीम नहीं है.

नोट करें ये टिप्स

तुरंत ग्रेवी बनानी है और तैयार मिक्सचर गर्म है तो सिंपल तरीका है कि आप मिक्सर जार में कुछ आइस क्यूब डाल दें. पास्ता में मैदा होने की वजह से इसे अवॉइड करते हैं तो आप मल्टीग्रेन पास्ता ट्राई कर सकते हैं. तोरई के अलावा आप अपनी पसंदीदा कोई और सब्जी भी इसमें एड कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: रसमलाई खाएंगे…मुंह में घुलेगा आम का स्वाद, नोट कर लें शेफ की ये रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *