एक्सप्लेनर: गोल-अंडाकार या टेढ़े-मेढ़े, क्रिकेट के मैदान अलग-अलग आकार के क्यों होते? उदाहरण के साथ जानें वजह
क्रिकेट के मैदानों का आकार और सीमा एक जैसी नहीं होती, क्योंकि क्रिकेट के नियम पिच के लिए सटीक माप तय करते हैं, लेकिन पूरे आउटफील्ड को फुटबॉल की तरह एक निश्चित आकार में बांधने की कोशिश नहीं करते।
