News

हैवान दामाद! ससुर को गला घोंटकर मार डाला, शव को फेंकने नदी किनारे पहुंचा, तभी पहुंच गई पुलिस

हैवान दामाद! ससुर को गला घोंटकर मार डाला, शव को फेंकने नदी किनारे पहुंचा, तभी पहुंच गई पुलिस

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के रायुपुर-बिलासपुर रोड पर धरसीवां थाना क्षेत्र के परसतराई में गुरुवार को एक शख्स का शव टाटा मैजिक में मिला था. शव की पहचान पठारीडीह के रहने वाले मोहन निषाद (46) के रूप में की गई थी. मोहन निषाद की हत्या के मामले में धरसीवां पुलिस ने हेमराज निषाद, रोहित निषाद और संजय निषाद को गिरफ्तार किया. इसमें मुख्य आरोपी मोहन का दामाद हेमराज निषाद बताया जा रहा है.

उसने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया. चूंकि घटना उरला थाना इलाके की है, इसलिए पुलिस ने तीनों आरोपियों को वहां सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, मोहन का उनके बड़े दामाद हेमराज ने चाचा रोहित और उसके दोस्त संजय के साथ मिलकर गला घोंट दिया था. तीनों शव को टाटा मैजिक में रखकर खारुन नदी में फेंकने जा रहे थे.

पुलिस पहुंची तो भागे आरोपी

इसी दौरान पुलिस पहुंच गई तो तीनों आरोपी भाग खड़े हुए. इसके बाद तीनों बस से बिलासपुर पहुंचे और रतनपुर में छिप गए. पुलिस के दबाव डालने पर हेमराज ने सरंडेर कर दिया. मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहन निषाद ने हाल ही में लगभग एक करोड़ रुपये की जमीन बेची थी. इस रकम में हेमराज द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी. पिछले महीने भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था.

नशे में घोंटा ससुर का गला

बता दें कि गुरुवार को मोहन ने अपने दामाद हेमराज को पार्टी के लिए बुलाया था. पार्टी के दौरान मोहन ने शराब पी ली और उनको नशा हो गया. फिर ससुर और दामाद में विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से जीआइ तार से गला घोंटकर अपने ससुर की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया गया. इसके लिए पार्टी में शामिल एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से टाटा मैजिक बुक कराई गई.

शव को चादर में लपेटकर वाहन में डाला गया और उसे परसतराई की ओर ले जाते समय पुलिस की नजर उसपर पड़ गई और आरोपित गाड़ी छोड़कर भाग गए.

ये भी पढ़ें: 13 साल बाद झीरम कांड में फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *