Delhi PG Building Collapse: AIIMS पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, घायलों का जाना हाल
दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में छह लोगों की मौत, जबकि 12 लोगों को मलबे से निकाला गया. घायलों का इलाज एम्स में जारी है. सीएम रेखा गुप्ता ने दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही. बिहार में गंगा-गंडक के उफान से कई जिलों में बाढ़, घरों और सार्वजनिक स्थलों में पानी भर गया. उत्तराखंड में बारिश और राजनीतिक विवादों के बीच कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं. यूपी में चुनावी तैयारियां तेज हैं. बारिश से हादसों में छह मौतें हुईं. हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और कई आपराधिक घटनाओं ने भी प्रशासन की चिंता बढ़ाई है.
