News

PM Modis 76th Birthday: गुजरात में जलेंगे 88 लाख दीए, काशी से वड़नगर तक बाइक यात्रा का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर आज से पूरे देश में भव्य सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है. इस विशेष मौके पर देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें दीपोत्सव और बाइक रैलियाँ प्रमुख हैं. गुजरात में 88 लाख से अधिक दीए जलाए जाएंगे, जबकि उज्जैन में 25 लाख और दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख दीपक प्रज्वलित करने की योजना है. छत्तीसगढ़ में भी 36 लाख दीए जलाने का लक्ष्य रखा गया है. शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच घरों में भी आशीर्वाद के दीए जलाकर पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *