Rishabh Pant Birthday: बाघ बनकर छाए… ऋषभ पंत को 29वें बर्थडे पर मिली दमदार बधाई
ऋषभ पंत 4 अक्टूबर 2026 को 29 साल के हो गए. इस शानदार मौके को और भी खास बनाया उन्हें मिली उस दमदार बधाई ने, जो जोश से लबरेज था. अब सवाल है कि ऋषभ पंत को दमदार बधाई दी किसने? भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को किसने बाघ कहा? (Photo: PTI)
ऋषभ पंत फिलहाल ईरानी कप खेलने के लिए जम्मू-कश्मीर में है. रेस्ट ऑफ इंडिया और रणजी ट्रॉफी की मौजूदा विनर जम्मू कश्मीर के बीच ईरानी कप का फाइनल खेला जा रहा है, जिसमें पंत रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि, इस फाइनल में पंत का प्रदर्शन उनके मिजाज के मुताबिक नहीं रहा, मगर उनके बर्थडे को लेकर उत्साह में कमी नहीं है. BCCI से लेकर IPL में उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स तक सबने ऋषभ पंत को 29वें बर्थडे की बधाई दी है. (Photo: PTI)
BCCI ने अपने ट्वीट में ऋषभ पंत के खेले इंटरनेशनल मैचों और उनके आंकड़ों का बखान किया है. पंत को बर्थडे की बधाई देते हुए BCCI ने उनके नाम दर्ज दो ICC ट्रॉफी की उपलब्धियां भी गिनाई है. (Photo: BCCI)
दिल्ली कैपटिल्स ने ऋषभ पंत को 29वें बर्थडे की बधाई दी और कहा कि जब आए थे तो शावक थे लेकिन अब दुनिया के लिए बाघ बन चुके हैं. दिल्ली कैपटिल्स ने लिखा- हैप्पी बर्थडे रिशु. (Photo: Instagram)
ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था. उत्तराखंड में वो वक्त क्रिकेट के लिहाज से कुछ नहीं था क्योंकि स्टेट की कोई संगठित क्रिकेट एसोसिएशन और स्टेट टीम भी नहीं थी. ऐसे में छोटे से ऋषभ पंत के परिवार ने उन्हें दिल्ली भेजकर किस्मत आजमाने की ठानी. उन्होंने दिल्ली के मशहूर सोनेट क्रिकेट क्लब के दिग्गज कोच तारक सिन्हा की निगरानी में क्रिकेट सीख सके. (Photo: PTI)





