News

SWAYAM जुलाई 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 662 कोर्सेज के लिए करें आवेदन

SWAYAM जुलाई 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 662 कोर्सेज के लिए करें आवेदन

SWAYAM 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने SWAYAM जुलाई सेमेस्टर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. SWAYAM परीक्षा के तहत विद्यार्थी 662 कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. परीक्षा 8 से 12 दिसंबर 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी. आवेदन फीस जमा करने के लिए 1 नवंबर तक का समय दिया गया है.

उम्मीदवारों को सलाह है कि वो आवेदन करने से पहले एलिजिबिलिटी, फीस और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन में जरूर देख लें.

31 अक्टूबर तक भरें आवेदन फॉर्म

NTA की ओर से जारी सूचना के अनुसार, SWAYAM जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार 31 अक्टूबर को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. फीस का भुगतान भी रात 11:50 बजे तक करना होगा. फॉर्म भरने में गलती होने पर उम्मीदवारों को उसमें सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा. इसके लिए 2 और 3 नवंबर 2026 की तारीख तय की गई है. करेक्शन विंडो 3 नवंबर को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी.

8 से 12 दिसंबर तक होगी परीक्षा

SWAYAM जुलाई सेमेस्टर 2026 की परीक्षा 8 दिसंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. प्रत्येक परीक्षा के लिए 180 मिनट यानी तीन घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इसके तहत कुल 662 कोर्सेज की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इन कोर्सेज का संचालन अलग-अलग राष्ट्रीय समन्वयकों और शैक्षणिक संस्थानों की ओर से किया जाता है. इनमें एजुकेशनल कम्युनिकेशन, भारतीय प्रबंधन संस्थान बेंगलुरु (IIM Bangalore) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) जैसे संस्थान शामिल हैं. उम्मीदवारों को अपने पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी आधिकारिक सूचना में देखनी चाहिए.

एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी जल्द

NTA ने अभी तक परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इनसे जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीदवारों को रेगुलर रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *