Ramayana: साई पल्लवी के सीता लुक का सुरभि दास ने किया बचाव, बोलीं- ‘हर किसी की सोच अलग होती है’

Ramayana: नमित मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म’रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर 28 जुलाई को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. लेकिन वहीं ट्रेलर में कई किरदारों के लुक और कॉस्ट्यूम को लेकर बहस भी छिड़ गई. जिसमें से एक माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी का लुक भी शामिल था. साई के लुक को देख लोगों का कहना था कि उन्हें मॉर्डन लुक दिया गया. अब इस विवाद के बीच फिल्म में श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस सुरभि दास ने अपनी बात रखी है और साई पल्लवी के समर्थन में सामने आई हैं.
श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रहीं सुरभि का कहना है कि लोगों की ये आदत बन गई है और उन्हें कमी निकालने के लिए कुछ न कुछ मिल ही जाता है. अगर हम सीता को ब्लाउज न पहनाते तब भी दिक्कत होती और अब पहना दिया है तब भी दिक्कत हो रही है. सुरभि ने और भी कई बातें कहीं हैं. चलिए जान लेते हैं उनकी राय.
ये भी पढ़ें: Kajol Birthday Special: काजोल की 7 बेहतरीन फिल्में, जो हर बॉलीवुड फैन को एक बार जरूर देखनी चाहिए
साई पल्लवी के लुक पर क्या बोलीं सुरभि दास?
Zoom से बातचीत में सुरभि दास ने सीता के ब्लाउज को लेकर हो रही आलोचना पर कहा, “लोगों को कुछ न कुछ कहने के लिए हमेशा मिल ही जाता है. अगर हम सीता को ब्लाउज नहीं पहनाते, तब भी लोग सवाल उठाते कि ब्लाउज क्यों नहीं पहनाया। अब जब ब्लाउज पहनाया है, तब भी लोगों को दिक्कत है.”
उन्होंने आगे कहा, “‘रामायण’ इतना बड़ा प्रोजेक्ट है कि हर किसी की राय एक जैसी नहीं हो सकती. मैं यह नहीं कह रही कि सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट होगा, लेकिन पहले फिल्म रिलीज होने दीजिए. थिएटर में जाकर पूरी फिल्म देखने के बाद ही समझ आएगा कि मेकर्स क्या दिखाना चाहते हैं.”
सुरभि ने कहा कि फिल्म का पैमाना इतना बड़ा है कि दर्शकों का ध्यान इन छोटी-छोटी बातों पर नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, “इससे पहले भी ‘रामायण’ पर कई फिल्में और सीरियल बन चुके हैं. तब भी लोगों की अलग-अलग राय रही होगी. हर किसी को खुश करना संभव नहीं है. अब ब्लाउज पहनाया तो भी परेशानी और नहीं पहनाया तो भी परेशानी.”
कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने भी दिया था जवाब
इससे पहले फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत नरूला भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उनका कहना था कि ‘रामायण’ जैसी महान गाथा को लेकर लोगों की अलग-अलग राय होना स्वाभाविक है. उन्होंने बताया कि साई पल्लवी का सीता लुक उनकी अपनी कलात्मक सोच और देवी सीता की उस छवि से प्रेरित है, जिसे उन्होंने बचपन से देखा और महसूस किया है.
डिजाइनर्स ने यह भी साप किया कि त्रेता युग के असली कपड़े आज मौजूद नहीं हैं. इसलिए उस दौर के वस्त्रों का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध नहीं है. ऐसे में उन्होंने पीढ़ियों से चली आ रही चित्रकला और पारंपरिक प्रस्तुतियों से प्रेरणा लेकर कॉस्ट्यूम तैयार किए हैं.
‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और अरुण गोविल भी अहम भूमिकाओं में हैं. नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाई जा रही है. फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा.
ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: मुझे पनौती और अनलकी कहा जाता थागौरव खन्ना ने करियर के मुश्किल दौर को किया याद
