मुंबई में 26/11 की बरसी से पहले मेगा एंटी-टेरर मॉक ड्रिल, NSG कमांडो और मुंबई पुलिस ने परखी सुरक्षा
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले की बरसी से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक एंटी-टेरर मॉक ड्रिल का आयोजन किया. इस अभ्यास में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो, मुंबई पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल थीं. 5 नवंबर को हुए इस मेगा सिक्योरिटी एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य शहर के संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेना था. बीकेसी स्थित भारत डायमंड बोर्स और ओएनजीसी बिल्डिंग जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभ्यास किया गया. देखें वीडियो…
