News

सहारनपुर में आकाश आनंद की रैली, BSP ने नकुड़ सीट से उतारा उम्मीदवार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद 2 नवंबर को सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस आयोजन के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं, जहां नकुड़ विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा भी की जाएगी. BSP के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल ने बताया कि इस महत्वपूर्ण जनसभा में लगभग 25-30 हज़ार लोगों के जुटने की उम्मीद है. पार्टी ने नरेश कुमार सैनी को नकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है, और अब उनकी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की जाएगी. रणधीर सिंह बेनीवाल ने विश्वास जताया कि नकुड़ विधानसभा सीट हॉट सीट है और BSP इसे निश्चित रूप से जीतेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *