Ram charan Film: सारा अर्जुन-अनीत पड्डा नहीं, राम चरण की अगली फिल्म में दिखेगी ये एक्ट्रेस!

Ram charan Film: साउथ सुपरस्टार राम चरण इस वक्त ब्रेक पर हैं और जल्द ही अगली पिक्चर का काम शुरू करेंगे. यूं तो उनकी पिछली फिल्म ‘पेद्दी’ इसी साल रिलीज हुई है, जिसे लेकर काफी बज बना हुआ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी है, लेकिन फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ. जिसके पीछे वजह थी जान्हवी कपूर का किरदार. उन्हें मेकर्स ने इस तरह पेश किया, जिसे लेकर लोगों ने खूब सवाल खड़े किए. खैर, अब हर किसी की निगाहें राम चरण और सुकुमार की फिल्म पर है. जिसमें अब एक तेलुगु एक्ट्रेस की एंट्री होने की खबरें आ रही है.
मेगा पावर स्टार राम चरण और सुकुमार की फिल्म ‘RC17’ जल्द ही शुरू होने वाली है. अभी तक फिल्म की कास्ट और क्रू के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन फीमेल लीड को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. हाल ही में 123 तेलुगु डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि शुरुआत में कहा जा रहा था कि सारा अर्जुन इस रोल के लिए सबसे आगे हैं. लेकिन बाद में अनीत पड्डा का नाम भी चर्चा में आया. अब इस लिस्ट में एक नया और चौंकाने वाला नाम जुड़ गया है, जो हैं- तेलुगु लड़की सात्विका वीरवल्ली.
कौन हैं सात्विका वीरवल्ली?
दिलचस्प बात यह है कि सात्विका वीरवल्ली की पहली फिल्म ‘आकासमलो ओका तारा’ है, जिसमें दुलकर सलमान भी हैं. अभी तक बड़े पर्दे पर यह नहीं आई है. कहा जा रहा है कि वो नागा चैतन्य की 25वीं फिल्म से भी जुड़ी हुई हैं. RC17 के साथ सात्विका वीरवल्ली के जुड़ने की खबर ने रामचरण के फैंस को चौंका दिया है. अब देखना यह है कि सुकुमार आखिरकार किसे कास्ट करते हैं. इस बड़ी फिल्म को ‘मैत्री मूवी मेकर्स’ प्रोड्यूस करेगी.
राम चरण के पास इस समय कुछ हाई-बजट प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. ‘रंगस्थलम’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद राम चरण और सुकुमार की यह जोड़ी दोबारा साथ आ रही है. RC17 एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट है, जिसके टाइटल को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं बताया गया है. इस पैन-इंडिया फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बनाने की प्लानिंग हो रही हैं.
