West Bengal Chunav Voting: घर के अंदर थीं ममता, बाहर आ धमके सुवेंदु, फिर गरज कर बोले- यह डर अच्छा है, क्या हुआ?
West bengal Chunav Voting News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्रीय बलों और चुनाव पर्यवेक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ये लोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं और राज्य के कई हिस्सों में मतदान प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं.