‘रामायण’ के सेट पर क्यों रोने लगी थीं सीता बनीं साई पल्लवी? अब किया बड़ा खुलासा

Ramayana: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने तूफान उठाया हुआ है. फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है. पिक्चर ने आठवें दिन भी 53.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में काम करने वाले हर एक एक्टर की तारीफ हो रही है. खासकर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच ‘रामायण पार्ट 1’ में सीता बनीं साई पल्लवी ने सेट का एक किस्सा शेयर किया है. जब वो रोने लगी थीं और पूछने लगीं कि क्यों ऐसा किया जा रहा है.
हाल ही में साई पल्लवी ने ‘रामायण‘ के सेट पर हुए इमोशनल मोमेंट की बात बताई. वो कहते हैं- ”एक पल ऐसा आया जब मैं बहुत इमोशनल हो गई थी. एक सीन के बाद मेरी डायलेक्ट कोच ने मेरे पैर छू लिए. मैं हैरान रह गई.”
साई पल्लवी क्यों हो गईं इमोशनल?
इस बातचीत के दौरान साई पल्लवी ने कहा कि, ”उन्होंने मुझे फोन पर बात करते, तैयार होते और बाकी सब चीजें करते हुए देखा था. डायलेक्ट कोच को पता है कि मैं साई पल्लवी हूं, लेकिन कभी-कभी जब आप किसी ऐसे किरदार को निभाते हैं जिसे आप हर दिन पूजते हैं. जिससे आपका अपनी मां जैसा गहरा जुड़ाव होता है. और जब कोई उस किरदार को पूरी तरह से जी लेता है. तो आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कोई एक्टर है या कोई और इंसान. आपको बस वो प्यार चाहिए होता है.”
डायलेक्ट कोच को देखकर रोईं
साई पल्लवी ने कहा कि ”तो जब उन्होंने ऐसा किया, तो उनके रोने से पहले ही मैं रोने लगी. मैंने कहा, ‘तुम आखिर कर क्या रही हो?’ उस पल मुझे महसूस हुआ कि यह किरदार बहुत सारे लोगों के दिलों को गहराई से छूता है. इतना सारा प्यार पाकर मैं बहुत इमोशनल हो गई थीं.”
माता सीता के रोल को लेकर क्या कहा?
इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में साई ने माता सीता का किरदार निभाने के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा- ठटइस बार मैं अपना दिमाग नहीं लगाना चाहती थी. जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन यह पहली बार था जब मैंने सोचा मां सीता जैसा किरदार निभाने से मुझे क्या मिल सकता है? इससे मुझे क्या सीखने को मिलेगा?’ इसलिए मैं इसके बारे में कुछ भी सोच-विचार नहीं करना चाहती थी.”
