Viral Video: सिर पर सामान…बिना हैंडल पकड़े बंदे ने दिखाया गजब का टैलेंट, सड़क पर दिखाया बैलेंस का गजब खेल

यह दिनों सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई ऐसा वीडिय़ो सामने आ जाता है जिसे देखकर लोग या तो हंस पड़ते हैं या दंग रह जाते हैं. लेकिन हाल में वायरल हुआ एक वीडियो लोगों की सोच से भी आगे निकल गया है. इसमें एक शख्स जिस तरह साइकिल चला रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ गया. सड़क पर ट्रैफिक भी था, गाड़ियां लगातार गुजर रही थीं, इसके बावजूद वह आदमी बिना हैंडल पकड़े आराम से साइकिल चला रहा था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने सिर पर भारी लकड़ी की प्लाई रखी हुई थी और दोनों हाथों से उसे थाम रखा था.
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि वह शख्स हैंडल को छू भी नहीं रहा. दोनों हाथ उसके सिर पर रखे बड़े से लकड़ी के तख्ते को पकड़े हुए हैं. फिर भी उसके पैडल मारने का अंदाज इतना सटीक है कि देखते ही बनता है. वह सड़क पर ऐसे आगे बढ़ता जा रहा है मानो उसके आगे पीछे कोई खतरा ही न हो. उसके चेहरे से साफ झलकता है कि उसे न तो ट्रैफिक की चिंता है, न अपने संतुलन का डर. ऐसा लगता है जैसे वह रोज इसी अंदाज में साइकिल चलाता हो.
क्या दिखा आखिर इस वीडियो में?
सड़क पर दूसरी गाड़ियां भी निकल रही थीं. कहीं कारें थीं तो कहीं बाइकें. लेकिन इन सबके बीच भी उसका संतुलन एक पल के लिए नहीं डगमगाया. वह बिल्कुल स्थिर और आत्मविश्वास से भरा नजर आया. देखने वाले कई लोगों को लगा जैसे वह किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा हो, क्योंकि उसका नियंत्रण और सटीकता किसी प्रशिक्षित खिलाड़ी जैसी दिख रही थी.
इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार की नजर उस पर पड़ी. उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और इस अनोखे दृश्य को रिकॉर्ड करने लगा. कुछ ही देर में यह क्लिप सोशल मीडिया पर आ गई और देखते ही देखते सभी प्लेटफॉर्म पर फैल गई. लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं. कई लोगों ने मजे लेते हुए उसे बैलेंस का बादशाह कह दिया. कुछ ने लिखा कि इस तरह का हुनर तो ओलंपिक में होना चाहिए. वहीं कुछ ने हंसते हुए कहा कि दुनिया शायद इसी भाई के संतुलन पर टिकी हुई है.
यहां देखिए वीडियो
भाई साहब का बैलेंस देखो! बिना हैंडल पकड़े साइकिल, सर पर पूरा सामान और सड़क पर फुल कॉन्फिडेंस , ऐसा टैलेंट तो ओलंपिक में होना चाहिए, pic.twitter.com/JKfxbiD12J
— TANVEER (@mdtanveer87) November 20, 2025
वीडियो पर हो रही चर्चा कम होने का नाम ही नहीं ले रही. अधिकांश लोग यह देखकर चकित हैं कि बिना हाथ लगाए इतना भारी सामान सिर पर रखकर साइकिल चलाना कितना मुश्किल है. किसी का कहना है कि यह तो महीनों की प्रैक्टिस से ही हो सकता है, जबकि कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वह शायद रोज इसी तरह लकड़ी ढोकर काम पर जाता होगा, तभी इतनी महारत हासिल कर ली है.
सबसे ज्यादा सोचने वाली बात यही है कि इतनी भीड़भाड़ वाली सड़क पर भी उसे तनिक भी डर महसूस नहीं होता. वाहन उसके पास से निकल जाते हैं, लेकिन उसकी गति और संतुलन एकदम स्थिर रहता है. कई लोगों ने यह भी लिखा कि अगर उसका वीडियो न होता तो शायद ही कोई यकीन करता कि ऐसा कोई बिना हैंडल पकड़े राह चलते इतना भारी सामान लेकर इतनी सटीकता से साइकिल चला सकता है.