News

उदयपुर के ट्रेम्पोलिन पार्क में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

उदयपुर के ट्रेम्पोलिन पार्क में लगी भीषण आग, पूरे इलाके में मची अफरा-तफरी, लाखों का नुकसान

राजस्थान के उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के एक गेमिंग जोन में आग लग गई. आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. बता दें कि यह हादसा सुखेर स्थित नवरत्न कॉम्प्लेक्स में बने ट्रेम्पोलिन पार्क स्काई विले में हुआ. आग की वजह से गेम जोन में मौजूद प्लास्टिक के सामान, फोम के गद्दे और बच्चों के खेलने के उपकरण जलकर खाक हो गए.

दरअसल आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उससे उठता काला और प्लास्टिक का जहरीला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया. इस हादसे में संचालक को करीब 25 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है.

खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *