US-Iran Conflict: क्या ईरान के खिलाफ कम पड़ेंगे अमेरिका के हथियार?
ईरान के साथ संभावित युद्ध की अवधि को लेकर अनिश्चितता के बीच, अमेरिका और इजरायल के हथियार भंडार पर सवाल उठ रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि युद्ध लंबा खिंचा तो अमेरिका और उसके सहयोगियों के इंटरसेप्टर मिसाइलें ईरान की मिसाइलों से पहले खत्म हो सकती हैं. इजरायल ने अनुमान लगाया था कि ईरान के पास लगभग ढाई हजार बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जबकि इंटरसेप्टर मिसाइलों की संख्या सीमित है. अमेरिका ने इजरायल और जॉर्डन में थाड सिस्टम तैनात किए हैं और पेट्रियट तथा स्टैंडर्ड मिसाइल इंटरसेप्टर के स्टॉक बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.