News

Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर नया अपडेट, रिलीज से पांच दिन पहले मेकर्स ने लिया ये फैसला

Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर नया अपडेट, रिलीज से पांच दिन पहले मेकर्स ने लिया ये फैसला

Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 7 मार्च को मेकर्स इस फिल्म का ट्रेलर लेकर आए थे. उसके बाद से फैंस इस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज से पांच दिन पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है. अब आप 19 मार्च या फिर उसके आगे की तारीख के लिए अभी से ही एडवांस में टिकट बुक कर पाएंगे.

14 मार्च की सुबह मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है. तमाम भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों के लिए इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. पेड प्रीव्यूज शोज की बुकिंग में तो ‘धुरंधर 2‘ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब देखना होगा कि फुल फ्लेज्ड बुकिंग में ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

पेड प्रीव्यूज शोज की बुकिंग से कमाई

रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को मेकर्स ने दिल्ली समेत कुछ बड़े शहरों में ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यूज शोज रखे हैं. पिछले कई दिनों से पेड प्रीव्यूज शोज की बुकिंग चल रही है और उसमें फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार पेड प्रीव्यूज शोज के अब तक 5 लाख 44 हजार 237 टिकट बिक चुके हैं, जिसके जरिए फिल्म ने 27.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट को मिलाकर कमाई का ये आंकड़ा 32.11 करोड़ रुपये हो जाता है. ये आंकड़े 14 मार्च की सुबह 10 बजे तक के हैं.

पेड प्रीव्यूज शोज में अभी चार दिन का समय बाकी है. वहीं ब्लॉक सीट को मिलाकर अभी ही इस फिल्म ने 32 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि पेड प्रीव्यूज और ओपनिंग डे कलेक्शन को मिलाकर पहले दिन ये फिल्म बंपर कलेक्शन करने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म का कलेक्शन 100 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है (पेड प्रीव्यूज मिलाकर).

ये भी पढ़ें-

रणवीर सिंह नहीं, आदित्य धर के इस धुरंधर के साथ करियर की सबसे भयंकर फिल्म बनाने वाले हैं शंकर

अनिल कपूर ने ठुकराई धुरंधर 2, मिला था ऐसा रोल, अब बोले- ये मेरा नुकसान, पर

पहले दिन ये रिकॉर्ड बना सकती है ‘धुरंधर 2’

अगर सच में ये फिल्म इतना कलेक्शन कर लेती है तो ये हिंदी सिनेमा की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी. अभी बॉलीवुड की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जो साल 2023 में आई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *