News

गेहूं कटाई के बाद ऐसे सुरक्षित रखें बीज, अपनाएं ये आसान तरीका, अगले साल पाएं बेहतर पैदावार

How to Store Wheat: गेहूं कटाई के बाद अगले सीजन के लिए सही बीज सुरक्षित रखना किसानों के लिए बेहद जरूरी है. कई बार कीट और कंडुआ (लूज स्मट) रोग के कारण बीज खराब हो जाते है. इसलिए रोगग्रस्त पौधों को पहले ही खेत से निकालकर नष्ट करना चाहिए. विशेषज्ञ डॉ. आई.के. कुशवाहा के अनुसार थ्रेसिंग से पहले मशीन को अच्छी तरह साफ करें और शुरुआती निकले स्वस्थ दानों को बीज के लिए चुनें. बीज को छानकर मोटे और अच्छे दानों को अलग करें तथा धूप में सुखाकर नमी लगभग 10% तक कर लें. भंडारण के लिए सूखी, हवादार और चूहों से सुरक्षित जगह का चयन करें. बोरे को मैलाथियन घोल में उपचारित कर सुखाने के बाद ही उपयोग करें, ताकि बीज सुरक्षित रहे और अगली फसल अच्छी हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *