अल्लाह ईरान के साथ! जंग खत्म होने भर से नहीं खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, हर एक पर पड़ेगी आफत की मार
Strait of Hormuz: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल संयुक्त रूप से आक्रमण कर रहे हैं. इजरायल और अमेरिका के पास बेशुमार सैन्य ताकत है. बावजूद वे इस शिया मुल्क को घुटने पर लाने में नाकाम रहे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है. दरअसल, ईरान को रूस और चीन का परोक्ष समर्थन प्राप्त है लेकिन, उसकी असकी ताकत उसका कुदरती स्वरूप है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान की भौगोलिक स्थिति इतनी जबर्दस्त है कि उस पर विजय पाना किसी भी देश के लिए लगभग नामुमकिन है. कहने का मतलब यह है कि इस मामले में ईरान के साथ अल्लाह खड़ा है.