News

1300 करोड़ कमाने वाली ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ का बनेगा सीक्वल? Ryan Gosling की फिल्म पर मेकर्स की बड़ी तैयारी

1300 करोड़ कमाने वाली ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ का बनेगा सीक्वल? Ryan Gosling की फिल्म पर मेकर्स की बड़ी तैयारी

Project Hail Mary Sequel Update: हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था और फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था. रयान गोसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ 20 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई और आते ही ये दुनिया की सबसे बड़ी ऑपनर फिल्म बन गई. इसके बाद दूसरे नंबर पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम है. ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ को रिलीज हुए महज 7 दिन ही हुए हैं और इधर रयान गोसलिंग की फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है. ऐसी खबरें सामने आई हैं कि Project Hail Mary के सीक्वल को लेकर बातचीत शुरू हो गई हैं और ऐसा लग रहा है कि इसके राइटर एंडी वियर ही एक बार फिर इसकी कमान संभालेंगे.

रयान गोसलिंग की हालिया स्पेस एडवेंचर फिल्म Project Hail Mary एंडी वियर के 2021 के उपन्यास पर आधारित है. 20 मार्च को दुनिया भर में रिलीज हुई इस फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला. जैसे-जैसे ये दुनिया भर में सक्सेस के रिकॉर्ड तोड़ रही है, वैसे-वैसे इसके सीक्वल की अटकलें भी तेज हो गई हैं. एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म का सीक्वल बन सकता है, जिसे फिर से Amazon MGM स्टूडियो बनाएगा.

प्रोजेक्ट हेल मैरी का सीक्वल?

The Hollywood Reporter ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया कि साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली Project Hail Mary के मेकर्स इसके सीक्वल पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, न तो स्टूडियो और न ही राइटर एंडी वियर ने फिल्म के सीक्वल को कंफर्म किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि टीम ने इस पर काम शुरू कर दिया है. इस फिल्म को मिली जबरदस्त पॉपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा लगता है कि मेकर्स इसके सीक्वल का मौका नहीं गंवाना चाहते हैं. ऐसे में उम्मीद तो पूरी है कि ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी 2’ आ सकती है, लेकिन अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार बाकी है.

यह भी पढ़ें – धुरंधर 2 के तूफान के बीच आई ये हॉलीवुड फिल्म, भारत में रिलीज होते ही तगड़ा नुकसान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ने सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही अपनी ओपनिंग पर 80 मिलियन USD की जबरदस्त कमाई की. छठे दिन तक ये 100 मिलियन USD का आंकड़ा पार कर चुकी थी और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 मिलियन USD कमा चुकी थी. इसी बीच, Project Hail Mary को भारत में IMAX प्रॉपर्टीज में स्क्रीन मिलने में दिक्कत हो रही है. इस फिल्म को भारत में ‘धुरंधर द रिवेंज’ की वजह से IMAX में शोज नहीं मिल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *