Asian Games 2026: कौन हैं क्रिकेट छोड़कर सॉफ्ट टेनिस खेलने वाले जय मीणा? भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

भारत ने सॉफ्ट टेनिस में इतिहास रचा है. भारत के लिए ये इतिहास रचने वाले हैं जय मीणा, जिन्होंने इस खेल में देश को पहला पदक दिलाया है. उन्होंने भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. जय मीणा को सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है. इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फिलीपींस के शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराकर देश के लिए मेडल पक्का किया था. हालांकि, वो मेडल का रंग बदलने में नाकाम रहे.
