Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal News Portal
News

Baahubali: लगभग 100 करोड़ खर्च करने के बाद क्यों बंद हुई बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग सीरीज? सिनेमैटोग्राफर ने खोला बड़ा राज

Baahubali: लगभग 100 करोड़ खर्च करने के बाद क्यों बंद हुई बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग सीरीज? सिनेमैटोग्राफर ने खोला बड़ा राज

Baahubali: एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी ‘बाहुबली’ भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. फिल्म के दोनों ने ही पार्ट्स को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. साथ ही फिल्म ने कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. जहां प्रभास की ‘बाहुबली: द बिगिनिंग”10 जुलाई 2015 को आई थी. तो दूसरी ओर ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ 28 अप्रैल 2017 रिलीज हुई. इन दोनों फिल्मों के बाद नेटफ्लिक्स पर एस.एस राजामौली की सीरीज ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग का ऐलान हुआ. जिसे शिवगामी के उदय पर केंद्रित बताया गया और कहा गया कि यह सीरीज प्रभास की दोनों फिल्मों का प्रीक्वल होगी. इस सीरीज का 2018 में ऐलान हुआ था. इसी बीच फिल्म ‘DC’ के सिनेमैटोग्राफर मुकेश जी ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ को लेकर कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने हाल ही में कहा कि सीरीज की शूटिंग में उन्होंने 18 महीने बिताए थे.

लोकेश कनगराज की शानदार विजुअल वाली फिल्म ‘DC’ में बतौर सिनेमैटोग्राफर मुकेश जी ने जबरदस्त काम किया है. हाल ही में वैरायिटी इंडिया से बातचीत करते हुए मुकेश जी ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ सीरीज को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें बताई. उन्होंने बताया कि राजामौली के इस बड़े प्रोजेक्ट के दो सीजन और तीसरे सीजन के कुछ हिस्से कंप्लीट कर लिए थे. पर आखिर में इसे बंद कर दिया गया. वो बताते हैं कि- ”जब शूटिंग के लगभग 60 से 70 दिन बाकी थे, तभी यह प्रोजेक्ट ठप हो गया. जिससे मुकेश को महीनों की मेहनत बेकार जाने का दुख झेलना पड़ा. वो कहते हैं- ”मैं लगभग छह महीने तक डिप्रेशन में रहा.”

सीरीज का किस-किसने काम कर लिया था?

दरअसल उस सीरीज में मुकेश जी डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (DoP) थे. वहीं, नेटफ्लिक्स ने 2018 में एस.एस राजामौली की ‘बाहुबली’ फिल्मों के प्रीक्वल के तौर पर सीरीज का ऐलान किया है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट में बड़े क्रिएटिव बदलाव हुए, जिसमें शिवगामी का रोल करने वाली एक्ट्रेस को बदलना और नई क्रिएटिव टीम लाना शामिल था. वहीं, बाद में सीरीज को बंद कर दिया. उन्होंने यह भी बताया कि, मृणाल ठाकुर ने कई महीनों तक शूटिंग की थी, लेकिन कहा जा रहा था कि उनकी जगह वामिका गब्बी को लिया जाएगा. हाल ही में मुकेश जी ने वामिका गब्बी के साथ काम कर लिया है.

कितने करोड़ के बजट में बनी थी सीरीज?

मुकेश जी के मुताबिक, तीन सीजन के लिए ‘बाहुबली: बिफोर द बिगिनिंग’ का ऐलान हुआ था. जिसका 270 करोड़ के करीब बजट रखा गया था. उनका कहना है कि जब प्रोडक्शन रुका, तब तक टीम लगभग 97 करोड़ खर्च कर चुकी थी. यानी 100 करोड़ रुपये के करीब खर्च करने के बाद भी फिल्म नहीं बन पाई थी. उनके मुताबिक, ”हमने लगभग 18 महीनों तक शूटिंग की. और करीब 97 करोड़ खर्च कर लिए थे. हमने दो सीजन की पूरी शूटिंग कर ली थी. तीसरे सीजन के कुछ हिस्से भी शूट कर लिए थे. पूरे प्रोजेक्ट को खत्म करने के लिए हमें बस 60 या 70 दिन और चाहिए थे, और फिर सब कुछ खत्म हो गया.”

किसने फिल्म को बंद कर दिया?

उन्होंने खुद खुलासा किया कि-” इसे कैंसिल करने का फैसला प्रोडक्शन के आखिर में लिया गया कोई एक फैसला नहीं था. इसे रातों-रात बंद नहीं किया गया. इसे धीरे-धीरे, एक-एक पन्ने के साथ बंद किया गया. जिसे मैं पचा नहीं पाया. उस समय, यह भारत के सबसे अहम प्रोजेक्ट्स में से एक था.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *