News

Babar Azam: किनके दिल में बसते हैं बाबर आजम? बेटे को बर्थडे की बधाई देते हुए पिता ने बताया

Babar Azam: किनके दिल में बसते हैं बाबर आजम? बेटे को बर्थडे की बधाई देते हुए पिता ने बताया

पाकिस्तान क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में एक हैं बाबर आजम. 15 अक्टूबर 1994 को लाहौर में जन्मे बाबर आजम अब 32 साल के हो गए हैं. सवाल ये है कि बाबर अपने 32वें जन्मदिन पर कहां है? इसका जवाब हम जानेंगे मगर उससे पहले उनके पिता की दी हुई बर्थडे की बधाई के बारे में जान लेते हैं. बाबर के पिता आजम सिद्दकी ने अपने बेटे को 32वें बर्थडे की बधाई दी है और उसमें ये बताया कि वे किनके दिल में बसते हैं?

किनके दिल में बसते हैं बाबर आजम?

पिता आजम सिद्दकी ने अपने बधाई संदेश में लिखा, बेशक, अल्लाह ही सब देने वाला है. वो ही हमें सब देता है, फिर चाहे वो हमारी आजीविका हो, सम्मान हो, धन-दौलत, शोहरत या दिल का शुकून. अगर आपके पास ये चीजें नहीं हैं, तो भी ऊपरवाले के शुक्रगुजार रहें और अगर हैं, तो बहुत ज्यादा शुक्र अदा करें.

आजम सिद्दकी ने इसके आगे अपने बधाई संदेश में बताया कि बाबर सिर्फ हमारे दिलों में नहीं बल्कि हजारों दूसरे लोगों के भी दिलों में बसते हैं. यहां उन हजारों लोगों से मतलब बाबर के फैंस, उन्हें चाहने वालों से है. आखिर में पिता ने लिखा- जन्मदिन मुबारक. आप हमेशा खुश रहें.

बर्थडे पर कहां हैं बाबर आजम?

अब सवाल है कि अपने 32वें जन्मदिन पर बाबर आजम कहां हैं? जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बाबर आजम रावलपिंडी में हैं. बाबर को मिलाकर कुल 7 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के वनडे स्क्वॉड को जॉइन कर किया है, जिसमें कप्तान शाहीन अफरीदी, सलमान अली आगा, हारिस रऊफ, साद बेग, मोहम्मद गाजी घोरी और फहीम अशरफ शामिल हैं.

ये सभी खिलाड़ी फिलहाल रावलपिंडी में टीम होटल में रुके हैं और वनडे ट्राई सीरीज के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं. वनडे ट्राई सीरीज का आगाज 18 अक्टूबर से हो रहा है, जिसके मुकाबले रावलपिंडी और लाहोर में खेले जाएंगे. वनडे ट्राई सीरीज की शुरुआत पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से होगी. वहीं दूसरा मुकाबले 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगा. ये दोनों मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *