Babita Singh Reporting: कौन हैं ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में पुलिसवाली बनीं निमिषा सजयन? जिनकी परफॉर्मेंस की हो रही तारीफ
Babita Singh Reporting: क्राइम ड्रामा और इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ इस वक्त चर्चा में है. जो 28 अगस्त 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. वहीं, इस फिल्म में निमिषा सजयन और बरुण सोबती लीड रोल में हैं. इस फिल्म के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें पुलिसवाली बनीं निमिषा सजयन की तारीफ की जा रही है. लेकिन पहले जानिए निमिषा सजयन कौन हैं?
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’में निमिषा सजयन ने एएसआई बबीता सिंह उर्फ ‘बेबी’ का किरदार निभाया है. इस रोल में ढलने के लिए निमिषा ने करीब 14 किलो वजन बढ़ाया था. इसमें वो एक ऐसी महिला पुलिस अधिकारी के रोल में हैं, जिन्हें नौकरी मिली है. पर शुरुआत में लोग उन्हें कमजोर समझते हैं. मलयालम सिनेमा में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद निमिषा हिंदी फिल्मों और सीरीज में भी दिख रही हैं.
दरअसल निमिषा सजयन का जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में हुई है. उनके स्कूल और कॉलेज का नाम (कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल और के.जे. सोमैया कॉलेज)है. हालांकि, उनका परिवार केरल का रहने वाला है. बताते चलें कि 2017 में रिलीज हुई सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘थोंडीमुथलम द्रिकसाक्षियुम’ से एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया था.
निमिषा सजयन की इस बार ही सिर्फ तारीफ नहीं हुई, बल्कि पहले भी अपने परफॉर्मेंस से ध्यान खींचती है. दरअसल वो ‘द ग्रेट इंडियन किचन’,’नायाट्टू’, ‘मलिक’ और ‘चोला’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर बेस्ड फिल्मों में भी दिख चुकी हैं. एक्ट्रेस को ‘ओरु कुप्रसिधा पय्यन’ और ‘चोला’ में शानदार एक्टिंग के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था.
सोशल मीडिया पर भी निमिषा सजयन काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर वजन बढ़ाने की स्टोरी बताई थी. जिसके साथ ही जिम की कुछ तस्वीर भी दिखाई थी.





