Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पहले वोट प्रतिशत अब एग्जिट पोल ने कर दिया इशारा, बंगाल में ढहा ममता का किला तो जिम्मेदार कौन?
Bengal Chunav Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. बुधवार देर शाम को एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए. इसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का किला ध्वस्त होने के संकेत मिल रहे हैं. एग्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. वैसे तो टीएमसी की हार के कई कारण बताए जा रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी की पार्टी के तीन नेताओं (जिनमें एक अब पूर्व हो चुके हैं) ने भाजपा के लिए काम आसान कर दिया.