News

Chak De India: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, अब होता है पछतावा

Chak De India: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ठुकराई थी शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’, अब होता है पछतावा

Chak De India: शाहरुख खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं. जिनमें से ‘चक दे इंडिया’ का नाम सबसे ऊपर आता है. यह एक ऐसी दमदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी तारीफ आज भी दर्शक और क्रिटिक्स करते हैं. इस फिल्म में शाहरुख ने कोच कबीर खान का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया था. हाल ही में एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. साथ ही बताया कि उन्हें इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा न बन पाने का आज भी गहरा अफसोस है.

हाल ही में अपने चैट शो ‘डबल डेट’ के दौरान एक मजेदार बातचीत में नेहा ने माना कि उन्होंने शाहरुख खान की इस फिल्म का ऑफर ठुकराया था. हालांकि, तब उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा में इतनी बड़ी क्लासिक बन जाएगी. उन्होंने यह भी शेयर किया कि वो हमेशा से एक शानदार स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म करना चाहती थीं, और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्म को ठुकरा देना उनके करियर का एक बड़ा चूका हुआ मौका रहा.

नेहा धूपिया ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

हाल ही में एक चैट शो में नेहा धूपिया ने कहा कि ” कभी-कभी, जब आप पीछे मुड़कर उन मौकों को देखते हैं जिन्हें आपने ठुकरा दिया था, तो आपको एहसास होता है कि आपने क्या खो दिया. ‘चक दे इंडिया’ और ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ऐसे ही दो मौके थे जो मेरे जहन में रह गए.” वहीं, नेहा ने यह नहीं बताया कि ‘चक दे इंडिया’ में उन्हें किस किरदार को निभाने के लिए ऑफर मिला था. बताते चलें कि शिमित अमीन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान ने कबीर खान का किरदार निभाया, जो हॉकी के पूर्व कप्तान हैं और भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालते हैं.

दरअसल फिल्म की कहानी कबीर सिंह और खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है. जो इंटरनेशनल टूर्नामेंट की तैयारी करते हैं और साथ ही टीम के अंदर मौजूद मतभेदों से भी निपटते हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि- ”मैं हमेशा से एक अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म और एक अच्छी मिलिट्री फिल्म करना चाहती थी, लेकिन ये दो बड़े मौके मेरे हाथ से निकल गए.” जहां ‘चक दे! इंडिया’ ने उन्हें एक स्पोर्ट्स ड्रामा का हिस्सा बनने का मौका दिया. वहीं ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ एक ऐसा प्रोजेक्ट था जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *