News

Deepika Padukone Pregnancy: बेबी नंबर 2 ऑन द वे… दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी

Deepika Padukone Pregnancy: बेबी नंबर 2 ऑन द वे… दीपिका-रणवीर के घर फिर गूंजेगी किलकारी, बेटी दुआ ने दी खुशखबरी

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है. इंडस्ट्री का ये फेमस कपल जल्द ही दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाला है. हाल ही में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म किया है. उन्होंने अपनी बेटी दुआ की फोटो शेयर की है, जो हाथ में प्रेंग्नेंसी टेस्ट किट लेकर बैठी है और उसका रिजल्ट पॉजिटिव है. लोग पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कपल को दूसरे बच्चे के लिए बधाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस के दूसरी बार मां बनने वाली हैं, दीपिका पादुकोण ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें उनकी बेटी दुआ बेहद क्यूट अंदाज में नजर आ रही है. फोटो में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिखाई दे रही है, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव है. इस फोटो के जरिए दीपिका ने बिना कुछ ज्यादा लिखे ही बड़ी खबर दे दी. इस पोस्ट को फैंस ने तुरंत समझ लिया और इसे बेबी नंबर 2 की अनाउंसमेंट मान लिया. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे बेहद प्यारा और क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *