Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

News

Farzi 2: ‘कॉकटेल 2’ छोड़िए, कब आएगी शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’? पता लग गया

Farzi 2: ‘कॉकटेल 2’ छोड़िए, कब आएगी शाहिद कपूर की ‘फर्जी 2’? पता लग गया

Farzi 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इस वक्त अपनी ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो गए हैं और पिक्चर ने 95 करोड़ का दुनियाभर से कारोबार कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. इस साल शाहिद की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, पर जिसका फैन्स को इंतजार है, वो ‘फर्जी 2’ है. पहले सीजन को फैन्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और लंबे वक्त पहले ही सीजन 2 का ऐलान कर दिया गया था. सेकंड इंस्टॉलमेंट में शाहिद कपूर अपने रोल को आगे बढ़ाएंगे. हाल ही में शाहिद कपूर ने बताया कि अगर सबकुछ प्लान के हिसाब से ही चलता है, तो ‘फर्जी 2’ अगले साल तक रिलीज हो जाएगी.

हाल ही में शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क में एनिथिंग’ सेशन रखा, जहां फैन्स ने उनसे कॉकटेल 2 और बाकी फिल्मों को लेकर भी अपडेट लिए. एक यूजर ने पूछा- ”फर्जी 2 का क्या हुआ. तो शाहिद ने बताया कि काम चल रहा है, हम लगभग कंप्लीट करने वाले हैं. मुझे लगता है कि अगले साल तक आ जाएगी, यानी 2027 तक फर्जी 2 आ सकती है.”

कहां तक पहुंचा है ‘फर्जी 2’ का काम?

दरअसल शाहिद कपूर ने ‘फर्जी 2’ का शूट मार्च में ही शुरू कर दिया था. उन्होंने मेकर्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी, जिससे फैन्स को भी अपडेट मिला था कि अब वो फर्जी 2 का काम कर रहे हैं. साथ ही लिखा था- फर्जी 2 डे 1, back at it. उनके साथ तस्वीर में राज एंड डीके नजर आ रहे थे. साथ ही मेकर्स ने भी एक तस्वीर लगाई थी और लिखा था कि- राउंड 2 इन प्रोग्रेस. दरअसल पहले सीजन को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, तब से ही मेकर्स से फैन्स पूछ हैं कि कब सीजन 2 आएगा. अब शाहिद कपूर ने खुद ही अपडेट दे दिया है. साथ ही वो जल्द ही शूट खत्म करने के बाद भी अपडेट देंगे, लेकिन यह क्लियर हो गया कि इस साल सीजन 2 नहीं आ रहा.

शाहिद कपूर एक बार फिर फर्जी 2 में सनी के रोल में दिखेंगे और विजय सेतुपति की भी वापसी हो रही है. इसके अलावा, पहले सीजन की शानदार कास्ट इस क्राइम-थ्रिलर में अपने किरदारों को आगे बढ़ाती दिखेगी. लिस्ट में भुवन अरोड़ा, के के मेनन, राशि खन्ना, जाकिर हुसैन और कुब्रा सैत शामिल हैं. बताते चलें कि वेब सीरीज ‘फर्जी’ का पहला सीजन 10 फरवरी 2023 को Amazon Prime Video पर रिलीज हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *