Houthis Attack On Saudi Arabia: मुसलमानों में सबसे पवित्र शहर मक्का पर हमला!
हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के सबसे पवित्र शहर मक्का पर ड्रोन हमला करके मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ा दिया है. नौ साल बाद मक्का पर हुए इस हमले ने वैश्विक तेल संकट की चिंताओं को फिर से बढ़ा दिया है, क्योंकि हुती विद्रोही लगातार तेल रिफाइनरियों और संयंत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिससे तेल उत्पादन बाधित हो रहा है. सऊदी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले इस ड्रोन को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर मार गिराया. ड्रोन का मलबा शहर के बाहरी इलाके में गिरा.
