IITs Courses: आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे और मद्रास में कौन-कौन से कोर्स की होती है पढ़ाई? देखें पूरी लिस्ट

संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण यानी जोसा (JoSAA) काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट 11 जून 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद पहले चरण के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 जून को घोषित किए जाएंगे, जिससे भारत के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में छात्रों को एडमिशन का मौका मिलेगा. दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IITs) में बीटेक में एडमिशन जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के अंकों के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से होता है. इसलिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन के समय विकल्प भरते समय अपने मनपसंद कोर्सेज को प्राथमिकता के आधार पर बड़े ही ध्यान से चुनना होता है.
आधिकारिक काउंसलिंग नोटिफिकेशन के मुताबिक, छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ही उन्हें सीटों का आवंटन किया जाएगा. ऐसे में ये जान लेना भी जरूरी है कि किस आईआईटी संस्थान में कौन-कौन से कोर्सेज की पढ़ाई होती है. आइए जानते हैं कि आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास में कौन-कौन से कोर्स कराए जाते हैं.
IIT दिल्ली में अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज की लिस्ट
बैचलर ऑफ साइंस (BS) की डिग्री:
- बैचलर ऑफ साइंस इन केमिस्ट्री
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) की डिग्री:
- इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स में बीटेक
- बायोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक
- केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक
- सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक
- डिजाइन में बीटेक
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पावर और ऑटोमेशन) में बीटेक
- ऊर्जा इंजीनियरिंग में बीटेक
- मैटेरियल इंजीनियरिंग में बीटेक
- मैथ्स एंड कंप्यूटिंग में बीटेक
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीटेक
- इंजीनियरिंग फिजिक्स में बीटेक
- टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग में बीटेक
डूअल डिग्री (बीटेक और एमटेक):
- केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक
- मैथ्स एंड कंप्यूटिंग में बीटेक और एमटेक
IIT बॉम्बे में अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज की लिस्ट
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्स:
- एयरोस्पेस इंजीनीयरिंग में बीटेक
- केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- पर्यावरण साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक
- एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक
- इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड ऑपरेशन्स रिसर्च में बीटेक
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग एंड मैटेरियल साइंस में बीटेक
- इंजीनियरिंग फिजिक्स में बीटेक
डूअल डिग्री (बीटेक और एमटेक):
- डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (बीटेक + एमटेक)
बैचलर ऑफ साइंस (BS) कोर्स:
- केमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस
- इकोनॉमिक्स में बैचलर ऑफ साइंस
- मैथ्स में बैचलर ऑफ साइंस
- एप्लाइड जियोफिजिक्स में बैचलर ऑफ साइंस
IIT मद्रास में अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज की लिस्ट
- एयरोस्पेस इंजीनीयरिंग में बीटेक
- एप्लाइड मैकेनिक्स एंड बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक
- सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक
- केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक
- इंजीनियरिंग डिजाइन में बीटेक
- डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बीटेक
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- मैथ्स में बीटेक
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक
- मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल इंजीनियरिंग में बीटेक
- नेवल आर्किटेक्चर एंड ओशियन इंजीनियरिंग में बीटेक
- फिजिक्स में बीटेक
डूअल डिग्री (बीटेक और एमटेक):
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- कम्प्यूटेशनल इंजीनियरिंग
- बायोलॉजिकल साइंसेज/बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
- मैकेनिक्स
- इंस्ट्रूमेंटेशन
ये भी पढ़ें: IIT रुड़की में 4 साल के बीटेक की कितनी फीस? जानें सेमेस्टर वाइज खर्च का पूरा हिसाब-किताब