Janhvi Kapoor ने पैट कमिंस की बॉल पर मारा इतना तगड़ा शॉट, इवेंट में टूट गया फोन! वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की 4 जून को ‘पेद्दी’ रिलीज होने वाली है. जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं और जान्हवी उनके अपोजिट काम कर रही हैं. एक्ट्रेस को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने रोल को लेकर काफी कुछ बताया. इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्रिकेट खेलती दिख रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस को पैट कमिंस बॉलिंग करते दिख रहे हैं. इसी बीच जान्हवी ने इतना तगड़ा शॉट मारा कि इवेंट में खड़े एक शख्स के फोन से बॉल टकरा गई. साथ ही वो फोन जमीन पर जा गिरा. अब एक्ट्रेस ने सॉरी भी बोला है. खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है.
जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि- जिस किसी की भी आंख में बॉल लगी, उससे माफी चाहती हूं . साफ है कि मैं अभी भी अपना कंट्रोल बनाने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन हमेशा एक New Balance बेबी रहूंगी. जान्हवी कपूर ने इस इवेंट के दौरान काफी कम्फर्टेबल आउटफिट पहने थे. एक्ट्रेस का लुक भी सबको पसंद आया है.
जान्हवी कपूर ने किसका फोन तोड़ा?
दरअसल यह इवेंट हैदराबाद के DLF मॉल में आयोजित किया गया था. जहां ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के साथ जान्हवी कपूर ने क्रिकेट मैच खेला है. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां जान्हवी के स्ट्राइक लेने के दौरान कमिंस गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद जान्हवी ने आगे बढ़कर कमिंस की बॉल पर जोरदार शॉट लगाया. उनका शॉट सीधे स्टेज के आसपास खड़े दर्शकों की ओर गया. जहां लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे.
इस क्लिप में रणविजय सिंह को फोन और बॉल उठाते हुए देखा जा सकता है. साथ ही वो बॉल को ऑडियंस में खड़े किसी शख्स को देते भी दिखे. अब इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहे हैं. किसी ने लिखा कि- जिसके आगे सब शांत रह जाते हैं, उस बॉलर को जान्हवी कपूर ने ऐसा शॉट मार दिया.
Pat Cummins bowling to Janhvi Kapoor during an event
He wouldve never imagined that after dominating batters for years, one day hed be bowling to a Bollywood actress at an event
pic.twitter.com/NTiMWGqnYH
— Rohan
(@rohann__45) May 20, 2026
हालांकि, जिस यूजर के फोन पर जाकर बॉल लगी, उसने भी क्लोज शॉर्ट में यह वीडियो शूट किया है. जिसके लिए एक्ट्रेस ने उनसे माफी भी मांगी है. दरअसल जान्हवी कपूर क्रिकेट की प्रॉपर ट्रेनिंग ने चुकी हैं, जब उनकी एक फिल्म रिलीज हुई थी. मिस्टर एंड मिसेज माही में एक्ट्रेस क्रिकेट पिच में दिखती थीं. फिलहाल राम चरण की पेद्दी में एक अहम किरदार निभा रही हैं.

(@rohann__45)