News

Jubin Nautiyal Wedding Reality: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने रचा ली थी शादी, अब हुआ सीक्रेट वेडिंग का खुलासा

Jubin Nautiyal Wedding Reality: डेढ़ साल पहले ही जुबिन नौटियाल ने रचा ली थी शादी, अब हुआ सीक्रेट वेडिंग का खुलासा

Jubin Nautiyal Secret Wedding: अपनी सॉफ्ट और रोमांटिक आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, लेकिन अब इस मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. दरअसल, सिंगर के पिता ने बताया है कि जुबिन ने अभी नहीं बल्कि करीब डेढ़ साल पहले ही शादी कर ली थी. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त को ही जीवनसाथी चुना, जिससे यह खबर और दिलचस्प बन गई है.

जुबिन नौटियाल म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, उन्होंने कई कमाल के गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. हालांकि, इन दिनों जुबिन अपने गानों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जब जुबिन नौटियाल की शादी की खबरें सामने आईं, तो लोगों को लगा कि सिंगर ने गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं. लेकिन, उनके पिता रामशरण नौटियाल ने इंटरव्यू में बताया कि बेटे ने काफी पहले ही शादी कर ली थी.

पारंपरिक तरीके से शादी की

सिंगर के पिता ने भास्कर से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जुबिन ने अब पारंपरिक तरीके से शादी रचाई है, लेकिन वो पहले ही शादी कर चुके हैं. हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा बात नहीं की. उन्होंने ये बताया है कि जुबिन की ये शादी बिना किसी तामझाम के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. जुबिन ने अपने होमटाउन में बेहद सादगी से ये इवेंट रखा था.

ये भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की प्लेइंग इलेवन में छिपा है पिक्चर की कामयाबी का राज, प्रियदर्शन ने फिर खड़ी की है दिग्गजों की फौज

बचपन की दोस्त से की है शादी

रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि सिंगर ने अपनी बचपन की दोस्त के साथ सात फेरे लिए, लेकिन उनकी पत्नी की पहचान को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं देने लगे. अपनी आवाज से ‘रातां लंबियां’, ‘लुट गए’, ‘तुम ही आना’ जैसे कई हिट गाने देने वाले जुबिन नौटियाल अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *