Nihang Sikh Border Clash: निहंग सिखों का उत्तराखंड कूच, हिमाचल उत्तराखंड सीमा पर हंगामा
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और नगरासू गुरुद्वारा विवाद के बाद निहंग सिखों के एक जत्थे को हिमाचल उत्तराखंड बॉर्डर पर रोका गया है. निहंगों के उत्तराखंड कूच की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है. बता दें कि हिमाचल से उत्तराखंड में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे निहंगों को कुल्हाल चौकी पर भारी पुलिस बल ने रोका.पुलिस ने यहां बैरिकेड लगाए थे, जिनमें से कुछ को निहंगों ने तोड़ दिया और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. देखें वीडियो…