Parliament Special Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, पीएम मोदी आज 3 बजे रखेंगे अपनी बात, कंगना-बांसुरी और अपराजिता संभालेंगी कमान
Parliament Special Session LIVE: महिला आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक गुरुवार यानी 16 अप्रैल 2026 को संसद में पेश किया जाएगा. इसको लेकर सरकार के साथ ही विपक्ष भी पूरी तरह से एकजुट है. संसद का विशेष सत्र 16 से 18 अप्रैल तक चलेगा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई दौर की बैठकें हुई हैं, ताकि अपने धड़े को एकजुट रखा जा सके.