Veeportal.com – Your Trusted Source for Truth and Reliable News

Veeportal News Portal
News

Samsung का बड़ा दांव, 30 महीने की EMI के साथ सेल्स बढ़ाने का है ‘मास्टरप्लान’

Samsung का बड़ा दांव, 30 महीने की EMI के साथ सेल्स बढ़ाने का है ‘मास्टरप्लान’

फोन की बढ़ती कीमतों की वजह से सुस्त पड़ी डिमांड को फिर से बढ़ाने के लिए कंपनियां अब नए-नए रास्ते खोजने लगी हैं. Samsung ने भी अब नए फोल्डेबल फोन के साथ एक बड़ा दांव चला है, Samsung इंडिया के MX बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर के मुताबिक, सैमसंग इंडिया को उम्मीद है कि स्मार्टफोन की बिक्री इंडस्ट्री लेवल से ज्यादा बढ़ाएगी.

आदित्य बब्बर का मानना ​​है कि कई फाइनेंसिंग स्कीम, जिसमें पहली बार 30 महीने की EMI (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) प्लान शामिल है, आने से कस्टमर्स के लिए डिवाइस खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा वो भी ऐसे समय में जब मेमोरी की बढ़ती कीमतों की वजह से स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ रही हैं.

बढ़ा सैमसंग का मार्केट शेयर

उन्होंने फाइनेंशियल एक्सप्रेस को बताया, हम कई फाइनेंसर के साथ काम कर रहे हैं और हमें लगता है कि इससे कस्टमर को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.आदित्य बब्बर ने कहा कि कंपनी के पोर्टफोलियो में, फ्लैगशिप फोन, जिनकी कीमत आमतौर पर 45,000 से ज्यादा होती है, इस साल 20 फीसदी ग्रोथ की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि भारत में सैमसंग का मार्केट शेयर अभी 17.7 फीसदी है और यह जनवरी-मार्च तिमाही से बढ़ा है, जब यह लगभग 15.5 फीसदी था.

2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट

काउंटरपॉइंट रिसर्च के डेटा के मुताबिक, अप्रैल-जून के समय में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट में 10 फीसदी की गिरावट आई, जो कई सालों में सबसे बड़ी गिरावट है. हालांकि वेंडर्स ने कस्टमर्स के लिए कई फाइनेंसिंग स्कीम शुरू की हैं, लेकिन डिवाइस की ज्यादा कीमत ने कंज्यूमर डिमांड को कम कर दिया है. यह गिरावट 2020 के बाद से मार्केट में जून-क्वार्टर की सबसे बड़ी गिरावट है.

आदित्य बब्बर ने कहा कि कंपनी त्योहारों के मौसम से पहले कस्टमर्स को फोल्डेबल फोन के लिए कई फाइनेंसिंग ऑप्शन देगी. फोल्डेबल सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने की उम्मीद है, Apple सितंबर में फोल्डेबल डिवाइस की एक रेंज लॉन्च कर सकता है और गूगल इस कैटेगरी में दूसरा बड़ा प्लेयर है.

ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, कीमत इतनी कि आ जाए पुरानी कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *