News

Sanjay Tiger House Theft: बिहार में मंत्री का घर बना चोरों का निशाना, लाखों का सोना-चांदी लेकर फरार!

बिहार की राजधानी पटना में चोरों ने सरकार के मंत्री संजय टाइगर के निजी आवास को निशाना बनाया है. चोर घर के चार कमरों के ताले तोड़कर करीब 600 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और 7 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए. छठ पर्व के दौरान मंत्री के छोटे भाई का परिवार पैतृक गांव भोजपुर गया हुआ था. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *