News

Sara Arjun Next: ‘धुरंधर’ के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत! राम चरण की अगली मेगा-फिल्म में बनेंगी हीरोइन?

Sara Arjun Next: ‘धुरंधर’ के बाद चमकी सारा अर्जुन की किस्मत! राम चरण की अगली मेगा-फिल्म में बनेंगी हीरोइन?

Sara Arjun Next: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तबाही मचाई है. दोनों फिल्मों ने छप्परफाड़ कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. अब बारी है उनके अगले प्रोजेक्ट्स की. फिलहाल रणवीर सिंह का पूरा फोकस अपनी प्रहार पर है. तो दूसरी ओर सारा अर्जुन का नाम भी कई बड़ी फिल्मों से जुड़ रहा है. फिलहाल एक्ट्रेस ने कुछ भी फाइनल नहीं बताया है. लेकिन धुरंधर की सुपर सक्सेस के बाद से ही वो चर्चा में बनी हैं. सारा अर्जुन की धमाकेदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया था. अब खबर आ रही है कि वो राम चरण की अगली फिल्म का हिस्सा भी होंगे, जानिए क्या अपडेट आया है?

दरअसल ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद मेगा पावरस्टार राम चरण ब्रेक पर हैं. सर्जरी और चोट से उबरने के बाद वो सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म ‘RC17’ पर काम करेंगे. फिलहाल उनका पूरा फोकस इस फिल्म के लिए अपने लुक पर है. ऐसी चर्चा है कि इस पिक्चर का ग्रैंड लॉन्च दशहरा के दौरान होगा. वहीं, दिसंबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.

राम चरण की अगली फिल्म पर अपडेट

इसी बीच तेलुगु 360 डॉट पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, डायरेक्टर सुकुमार ने फाइनल स्क्रिप्ट तय कर ली है. और प्री-प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है. जानकारी मिल रही है कि, सारा अर्जुन को फिल्म की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया है. दरअसल ‘धुरंधर’ के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है. वो फिल्म चुनने में काफी सोच-समझकर फैसला लेती हैं. इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि सारा अर्जुन को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हाल ही में इसके लिए हामी भर दी है.

बतात चलें कि RC17 के म्यूजिक कंपोजर को लेकर काफी चर्चा हो रही है. अनिरुद्ध और शाश्वत सचदेव से बातचीत चल रही है और जल्द ही उनमें से किसी एक को फाइनल कर लिया जाएगा. वहीं मैत्री मूवी मेकर्स इसके प्रोड्यूसर हैं. और बिना नाम वाली यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी.

पेद्दी को कैसा रिस्पॉन्स मिला था?

राम चरण की फिल्म पेद्दी में जिस तरह जान्हवी कपूर को पेश किया गया था, उसके लिए मेकर्स को खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार कर लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *