SP-कांग्रेस गठबंधन में तकरार, इमरान मसूद के बयान पर इकरा हसन ने तोड़ी चुप्पी
आज समाजवादी पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जन मन जारी करेगी. लखनऊ में शाम 4:00 बजे अखिलेश यादव इसे पेश करेंगे, जिसमें पुरानी पेंशन योजना बहाली और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने जैसे मुद्दों पर जोर दिया जा सकता है. इसी बीच, उत्तर प्रदेश में एसपी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर सस्पेंस बना हुआ है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने समाजवादी पार्टी के ताजा रुख के बाद आलाकमान से आगे की बात पर विचार करने को कहा है. देखें वीडियो…
