UPI पर बड़ा फैसला, ₹2,000 तक पेमेंट फ्री, इससे ऊपर लग सकता है चार्ज
केंद्र सरकार ने UPI पेमेंट को लेकर बड़ा फैसला किया है. 2,000 रुपये तक के UPI ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा. RuPay डेबिट कार्ड से 2,000 रुपये तक के भुगतान भी फ्री रहेंगे. वहीं, 2,000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ हो गया है. ऐसे भुगतान पर 0.3 से 0.5 प्रतिशत तक शुल्क संभव है, जिसे NPCI तय कर सकता है. हालांकि, यह चार्ज ग्राहक या मर्चेंट से लिया जाएगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. छोटे ट्रांजैक्शन करने वाले लोगों पर इस फैसले का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा.
