News

Uttar Pradesh: सरकारी डॉक्टर अब 70 साल तक दे सकेंगे सेवा, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. अब राज्य के सरकारी डॉक्टर 70 साल की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे. यह निर्णय राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है. पहले डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल थी, जिसे अब बढ़ाकर 70 साल कर दिया गया है. डॉक्टरों की पुनर्नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. यह पहल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देशों पर की गई है. सरकार का मानना है कि इस कदम से मरीजों को अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों का भरपूर लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *