News

Zareen Khan Angry: पैपराजी ने ऐसा क्या कहा, जिस पर भड़क गईं जरीन खान, बोलीं- ‘ऐसी फालतू बातें मत किया करो’

Zareen Khan Angry: पैपराजी ने ऐसा क्या कहा, जिस पर भड़क गईं जरीन खान, बोलीं- ‘ऐसी फालतू बातें मत किया करो’

Zareen Khan Angry: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान एक बार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि पैपराजी के साथ हुई बातचीत है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी की एक टिप्पणी सुनकर जरीन खान नाराज हो जाती हैं. एक्ट्रेस ने वहीं पर उन्हें साफ शब्दों में समझाते हुए कहा, “ऐसी फालतू बातें मत किया करो.” उनके इस जवाब के बाद यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कई लोगों ने जरीन खान के जवाब का समर्थन किया है. चलिए बताते हैं कि आखिर पैपराजी ने क्या कहा जिस पर जरीना इतना गुस्सा हो गई हैं.

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट का दिखा खास अंदाज, सामने आईं अनदेखी तस्वीरें

पैपराजी की टिप्पणी पर भड़कीं जरीन खान

दरअसल, जरीन खान हाल ही में एक स्टोर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं, जहां पैपराजी के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में एक पैपराजी की टिप्पणी से जरीन नाराज हो जाती हैं और उन्हें साफ शब्दों में अपनी सीमा में रहने की सलाह देती हैं. वीडियो में जरीन खान एक ड्रेस हाथ में लेकर कैमरे के सामने पोज दे रही थीं.इसी दौरान एक पैपराजी ने उनसे वह ड्रेस पहनकर दिखाने के लिए कहा. इस पर जरीन ने पहले मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “तुम लोगों के सामने? वो नहीं हो रहा.” लेकिन जब बात आगे बढ़ी तो वह नाराज हो गईं.

‘ऐसी फालतू बातें मत किया करो’

जरीन ने गुस्से में कहा, “मेरे साथ फालतूगिरी की बातें मत किया करो, क्योंकि मैं ऐसी बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी. सब लोग अपनी हद में रहो.” उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जरीन खान के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका समर्थन किया है. कई लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस ने बिल्कुल सही जवाब दिया और पैपराजी को भी अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर इस तरह की टिप्पणी करने की जरूरत ही क्या थी.

फिल्मों से दूरी पर भी की बात

जरीन खान ने फिल्मों से दूरी बनाने की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि उनकी मां काफी समय से बीमार थीं और उनका पूरा ध्यान मां की देखभाल में लगा हुआ था. अप्रैल में उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद वह किसी भी काम पर ध्यान नहीं दे सकीं. जरीन ने कहा कि फिलहाल बड़े पर्दे पर उनके लिए कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बनने वाला कंटेंट काफी पसंद आता है. उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं, जहां उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका मिले, सिर्फ खूबसूरत चेहरे के रूप में नहीं.

ये भी पढ़ें: Anjali Anand: अंजलि आनंद का खुलासा, बोलीं- मोटी होने की वजह से मिली अक्षय कुमार की फिल्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *