News

दिल्ली में आज भी प्रदर्शनों को देखते हुए जंतर मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जंतर मंतर पर सुबह से ही दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती देखी जा रही है. पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है और इसके आसपास की सभी सड़कों पर भी ऐसी ही व्यवस्था है. आज सीपीआईएम, आइसा और एसएफआई जैसे छात्र संगठनों ने प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसके तहत सुबह 10 बजे दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है. इन प्रदर्शनों को रोकने के लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *