बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने अनिल कपूर से कर दी साउथ मेगास्टार चिरंजीवी की तुलना, तारीफों के बांधे पुल
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप मौजूदा समय में चिरंजीवी की फिल्म काका का हिस्सा हैं. ये फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज के लिए तैयार है. हालिया इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने चिरंजीवी के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है और उनकी तुलना अनिल कपूर से की है.
अनुराग कश्यप ने सीनियर एक्टर चिरंजीवी के बारे में बात करते हुए कहा कि चिरंजीवी की एनर्जी देखकर उन्हें ऐसा लगता है कि वे काफी बूढ़े हो गए हैं. जबकी वे खुद चिरंजीवी से 18 साल छोटे हैं. चिरंजीवी करीब 5 दशक से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं.
उन्होंने अनिल कपूर संग एके वर्सेज एके में काम किया था. उस दौरान उन्हें अनिल कपूर संग काम करते हुए भी ऐसा ही लगा था. अनुराग ने अनिल कपूर की से चिरंजीवी की तुलना की और कहा कि दोनों सुपरस्टार्स की एनेर्जी 70 साल की उम्र में भी एक जैसी है.
चिरंजीवी की बात करें तो उन्हें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार के तौर पर जाना जाता है. साल 2026 की जनवरी में उनकी फिल्म मन शंकर वरप्रसाद गारू रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी. अब जनवरी 2027 में उनकी फिल्म काका रिलीज की जाएगी जिसपर फिलहाल काम चल रहा है.
वहीं अनिल कपूर की बात करें तो वे चिरंजीवी की उम्र के ही है. दोनों की उम्र में महज 2 साल का फासला है. जहां एक तरफ चिरंजीवी 71 साल के हैं तो अनिल कपूर भी 69 साल के हो चुके हैं. वे इस उम्र में भी काफी फिट और हैंडसम लगते हैं और इसलिए ही इंडस्ट्री में उन्हें एवरग्रीन स्टार के रूप में देखा जाता है.





