News

Viral: 8 साल के बच्चे ने शीर्षासन करते हुए गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें!

Viral: 8 साल के बच्चे ने शीर्षासन करते हुए गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें!

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर कर्नाटक के एक बच्चे ओम एन की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, इस बच्चे ने अपने हुनर से बड़ों-बड़ों को हैरान कर दिया है. ओम ने दीवार के सहारे सिर के बल खड़े होकर यानी शीर्षासन मुद्रा में बेहद कठिन माने जाने वाले शिव तांडव स्तोत्रम (Shiv Tandam Stotram) का पाठ किया. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं.

सिर्फ 8 साल की उम्र में ओम ने पूरे स्तोत्र को मात्र 3 मिनट 47 सेकंड में पूरा कर लिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सिर के बल खड़े होकर संस्कृत के मंत्रों का इतना तेज और शुद्ध उच्चारण करना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लिए सांसों पर जबरदस्त काबू और शरीर का संतुलन चाहिए होता है.

कब बनाया था यह रिकॉर्ड?

कर्नाटक के सिरसी के रहने वाले ओम की इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. इस बच्चे ने यह अद्भुत कारनामा इसी साल 15 फरवरी 2026 को कर दिखाया था. ये भी पढ़ें: Ajab Gajab! सांप को इनहेलर लेते देखा है कभी? अजगर का ये वीडियो देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर जीत रहा है दिल

यूट्यूब चैनल Mind and Melody पर शेयर होने के बाद से यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग ओम की एकाग्रता और भक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, यह बच्चा भविष्य में देश का नाम जरूर रोशन करेगा. दूसरे ने कहा, इतनी कम उम्र में इतनी शक्ति और भक्ति, वाकई अद्भुत है. यह भी पढ़ें: शादी बनी अखाड़ा! जयमाला के दौरान ही दूल्हा-दुल्हन में हुई WWE वाली फाइट, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अभी से ये हाल है

अब देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *