News

₹850 किलो नींबू, ₹300 का एक खीरा! नॉर्वे की महंगाई देख उड़े होश, भारत से तुलना पर छिड़ी बहस

₹850 किलो नींबू, ₹300 का एक खीरा! नॉर्वे की महंगाई देख उड़े होश, भारत से तुलना पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारत और विदेश के रहन-सहन और महंगाई को लेकर बहस छिड़ गई है. इसकी वजह है नॉर्वे में सब्जियों के ऊंचे दाम. वहां एक किलो नींबू 850 रुपए में और एक खीरा 300 रुपए में बिक रहा है. ये कीमतें देखकर लोग सोचने लगे हैं कि क्या भारत में हम अपने किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं?

नॉर्वे में सब्जियों के दाम सुनकर सिर चकरा जाएगा!

वहां लंबे समय से रह रहे एक भारतीय विनोद ने भारत और नॉर्वे की सब्जियों के दामों की तुलना की है. उनके मुताबिक, नॉर्वे में ऑर्गेनिक नींबू करीब 850 रुपए किलो, टमाटर करीब 680 रुपए किलो और एक खीरा करीब 300 रुपए का है. वहीं भारत के बड़े शहरों में नींबू 90 से 110 रुपए किलो, टमाटर 60 से 80 रुपए किलो और खीरा 20 से 30 रुपए में एक पीस मिल जाता है. यानी भारत में सब्जियां नॉर्वे के मुकाबले लगभग 8 गुना सस्ती हैं.

क्या भारत में किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है?

विनोद का सवाल सिर्फ दो देशों की कीमतों में अंतर को लेकर नहीं है. उनका असली सवाल ये है कि क्या भारत में किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है? इस पोस्ट के बाद इंटरनेट पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं.

किसानों के समर्थन में उठी आवाज

कई यूजर्स का कहना है कि ग्राहक जो पैसा देते हैं, उसका बहुत कम हिस्सा किसानों तक पहुंचता है. सारा मुनाफा बीच के दलाल और व्यापारी कमा लेते हैं और नुकसान में किसान और आम ग्राहक दोनों ही रहते हैं.

वहीं, कुछ लोगों ने तर्क दिया कि नॉर्वे और भारत की अर्थव्यवस्था बिल्कुल अलग है. वहां की परचेजिंग पावर पैरिटी (PPP) और वेतन भारत से कई गुना ज्यादा है, इसलिए वहां की कीमतों की सीधी तुलना भारत से नहीं की जा सकती.

यहां देखिए वायरल वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *