जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले 11 मेट्रो स्टेशन बंद, भारी सुरक्षा तैनात
जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एहतियातन पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट समेत 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद है, हालांकि इंटरचेंज की सुविधा जारी है. जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग की गई है. दिल्ली पुलिस, CRPF और CISF समेत सुरक्षा बल तैनात हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में BNSS की धारा 163 लागू है, इसलिए बिना अनुमति प्रदर्शन या भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं है. प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है.
