सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, लगा दिग्गजों का जमावड़ा
दिल्ली में NCP सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी के रिसेप्शन में सियासत के कई दिग्गज एक मंच पर नजर आए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, शरद पवार, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता समारोह में पहुंचे. खास तौर पर पीएम मोदी और शरद पवार की मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा. दोनों नेता साथ बैठे और बातचीत करते नजर आए. महाराष्ट्र की सियासत में दोनों की मुलाकातें पहले भी चर्चा में रही हैं. हालांकि, इस बार मुलाकात सियासी नहीं, बल्कि पारिवारिक समारोह के दौरान हुई. समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
